राजस्थान में हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मचारी, 108 और 104 एंबुलेंस सेवा हुई बंद

सूबे में एंबुलेंस कर्मचारियों के फैसले की वजह से मरीजों और अस्पतालों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग व मरीज परेशान हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के सभी एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। सभी कर्मचारी अपने 20 फीसदी बढ़े हुए वेतन का एरियर दिलवाने और आठ घंटे ड्यूटी करवाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने 23 फरवरी की शाम आठ बजे से प्रदेश भर में 108 और 104 एंबुलेंस सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की है। अपनी मांगो के चलते राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन प्रदेश भर में एंबुलेंस सेवा बंद करने की घोषणा की है।