राज्यसभा का उपचुनाव निर्विरोध जीते सुशील मोदी, बनाया ये रिकॉर्ड

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी राज्यसभा का उपचुनाव निर्विरोध जीत गए हैं। वे विधानसभा, लोकसभा, विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वो राज्य के तीसरे ऐसा नेता हैं जो चारों सदनों के सदस्य रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल ( राजद) के अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को यहां विधानसभा पुस्तकालय में सुशील मोदी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी भी थे। गौरतलब है कि राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए सुशील मोदी के अलावा एक मात्र उम्मीदवार निर्दलीय श्याम नंदन प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया था। चार दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच में उनका का नामांकन पर्चा वैध पाया गया लेकिन श्याम नंदन प्रसाद के पर्चे में प्रस्तावकों का नाम नहीं होने के कारण उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *