राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन हरियाणा प्रदेश की बैठक शनिवार को रेवाड़ी में हुईं। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें कार्यकारिणी के विस्तार करने पर निर्णय लिया गया। गांव स्तर पर लोगों को मानवाधिकार के बारे में कैसे बताया जाए और किस तरह उन्हें संगठन से जोड़ा जाए पर सभी ने अपने सुझाव रखे। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष कुमार जोनी, प्रदेश सचिव जगविंद्र ढिल्लो, प्रदेश महासचिव परविंद्र आंटला, उपाध्यक्ष नीरज, कोषाध्यक्ष संदीप, युवा प्रदेश अध्यक्ष ललित, डायरेक्टर सोशल देवेंद्र डायरेक्टर ज्यूडिशियल जयप्रकाश, यूथ सचिव मनीष समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।