राहुल गांधी के साथ यात्रा में अखिलेश, जयंत चौधरी नहीं शामिल होंगे

भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को दिल्ली से लोनी के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगी। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यह पुष्टि कर दी है कि दोनों नेता अति व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं होंगे। लेकिन दोनों नेताओं ने राहुल गांधी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अभी तक बीएसपी या मायावती की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन कांग्रेस को लेकर मायावती के रुख को देखते हुए उनका आना भी मुश्किल है।न्यूज एजेंसी की खबरों के मुताबिक रालोद के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्र ने कहा, हमें कांग्रेस पार्टी से निमंत्रण मिला है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना संभव नहीं है। हालांकि, हम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कामना करते हैं।सपा के एक नेता के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के यात्रा में भाग लेने की कोई संभावना नहीं है। सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले से ही सरकार के खिलाफ संघर्ष की राह पर हैं। सपा अध्यक्ष अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और उनके यात्रा में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *