रेलवे स्टेशन कोसली श्रीराम पार्क की बैठक, होगा नई कार्यकारिणी का गठन

कोसली रेलवे स्टेशन श्रीराम पार्क में शुक्रवार  मीटिंग हुई जिसमें प्रमुख रुप से स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता वीरकुमार यादव पहुंचे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी गठन करने की जिम्मेवारी वीरकुमार यादव वरिष्ठ पत्रकार पुरषोत्तम गोयल को दी गई सर्वसम्मति से स्वदेशी युद्धा संगठन के अजय भारतीय को कमेटी के संरक्षक बनाया गया स्मरण रहे कि रेलवे विभाग  से पार्क के लिए जमीन दिलाने मे वीरकुमार यादव  की विशेष भूमिका रही है , इसीलिए  उन्होंने पार्क को और अधिक विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा इस अवसर पर वीरकुमार यादव ने कहा कि शीघ्र ही नई कमेटी का गठन कर दिया जाएगा और रेलवे की जमीन पर निर्मित यह पार्क  आसपास के लोगों के लिए विशेषकर बच्चों के लिए सुबह शाम घूमने का बहुत ही अच्छा स्थान है इस पार्क को विकसित करने में स्थानीय लोगों ने जो भूमिका निभाई है वह तारीफ के काबिल है ।पार्क काफी सुंदर है लेकिन अभी इसे और सुंदर बनाना है इसके लिए ऊर्जावान एवं युवा शक्ति का साथ लेना बहुत जरूरी है इसलिए सभी स्थानीय लोग मिलकर एक नई कार्य समिति का गठन करें ताकि इससे और अधिक विकसित किया जा सके। इस अवसर पर विशेष तौर पर तेजपाल गर्ग, भूपेंद्र भाकली, पंकज गुप्ता, सुरेश अरोड़ा, प्रमोद गर्ग,होशियार नंबरदार, रमेश शर्मा,दयानंद आर्य,राजसिंह आर्य, मनोज, राजकुमार, जितेंद्र, मोनू, रिंकू ,मनीष, कपूर ,राकेश, राजेश पंच, दिनेश, दीपक, गिरीश, सोनू, रवि, सतीश, बंसल, रामचंद्र गुप्ता, प्रवीण गर्ग, प्रकाश, राजू, वेदप्रकाश शर्मा, नरेश गुप्ता, राम अवतार, प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे