रेवाड़ी पहुंचा धावक विष्णु, पंचनद जिला प्रधान केशव चौधरी ने किया सम्मान.

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला का रहने वाला 21 वर्षीय धावक विष्णु गुरुवार रेवाड़ी पहुंचा। पंचनद जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने रेवाड़ी पहुंचे धावक का सम्मान किया। केशव चौधरी ने कहां की आज तक मैने ज़्यादातर लोगों को अपने लिए जीते देखा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने लिए नही बल्कि देश के लिए जीते है। आज किसान का बेटा देश का नाम दुनिया में रोशन करने के लिए एमपी के मंदसौर से कन्याकुमारी तक दौड़ लगा रहा है। आपको बता दें कि एमपी के मंदसौर जिला का रहने वाला विष्णु ने 5 अप्रैल से बाघा बॉर्डर(पंजाब)से अपनी दौड़ शुरू की थी जो दौड़ते हुए आज रेवाड़ी पहुंचा। युवक रोज़ाना 60 से 70 किलोमीटर दौड़ लगा रहा है। विष्णु धावक मिल्खा सिंह से प्रेरणा लेकर यह क़दम उठाया है। विष्णु ने बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी होगी जो 15 से 20 हजार किलोमीटर की हो सकती है। वह अपने लिए नही बल्कि सबसे लंबी दौड़ लगाकर देश का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची में दर्ज़ करवाना चाहता है। विष्णु के पिता एक किसान हैं और वह तीन भाई–बहनों में सबसे छोटा है। विष्णु सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था जिसके लिए उसने एक नही दो नही बल्कि 21 बार प्रयास किया। लेकिन उसे यह मौका नही मिला। अब धावक विष्णु सबसे लंबी दौड़ लगाकर देश के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहता है। पंजाब के बाघा बॉर्डर से कन्याकुमारी तक तीन महीने में तय करने का लक्ष्य है। विष्णु को आज पंचनद जिला कार्यालय से प्रधान केशव चौधरी ने खाद्यसामग्री, जूस व ड्राईफ्रूट देकर आगे के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *