रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव

 शमशेर सिंह यादव भारी मतों से जीते, शौकीन शर्मा, राखी शर्मा, सुनील कुमार, विपुल यादव ने भी लहराया परचम

IMG-20211217-WA0012 IMG-20211217-WA0011 IMG-20211217-WA0010

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

बार एसोसिएशन रेवाड़ी के हुए चुनाव में प्रधान पद पर शमशेर सिंह यादव भारी मतों से विजयी हुए। इसी तरह उपप्रधान के लिए शौकीन शर्मा, सचिव पद के लिए राखी शर्मा, संयुक्त सचिव के लिए सुनील रोहिल्ला एवं कोषाध्यक्ष पद पर विपुल यादव ने भी शानदार मतों से जीत हासिल की। शुक्रवार शाम चार बजे ईवीएम मशीन से हुए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के 30 मिनट बाद ही परिणाम घोषित हो गए। प्रधान पद पर शमशेर सिंह यादव को 898 एवं जसबीर सिंह यादव ने 529 वोट प्राप्त किए। शमशेर यादव 369 मतों से विजयी हुए। इसी तरह उपप्रधान पद पर भी सीधा मुकाबला रहा। शौकीन शर्मा ने 856 एवं विजयी यादव को 571 वोट मिले। शौकीन शर्मा 285 मतों से जीत गए। सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। यहां राखी शर्मा ने 660 वोट लेकर 86 वोटों से जीत हासिल की। इसके अलावा सुजान सिंह यादव को 574 एवं ओमप्रकाश को 193 वोट प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर सुनील कुमार ने 672 वोट लेकर शानदार  240 वोटों से जीत हासिल की। यहां भारती देवी को 432 एवं सुधीर सिंह धनखड़ को 323 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विपुल यादव ने भी शानदार  315 मतों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 871 वोट मिले जबकि भूपेंद्र शर्मा को 556 वोट मिले।  बार एसोसिएशन के चुनाव में पहली बार उम्मीदवारों में जीत का इतना बड़ा अंतर सामने आया है।