रेवाड़ी भाजपा मंडल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद कर नमन किया

भाजपा रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय में महान नेता सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के उपलक्ष में नेताजी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया गया।  कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव विशेष रूप से आमंत्रित थे। जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, जिला सचिव मौसमी रानी, जिला पार्षद नीतू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, जिला आईटी सैल के प्रभारी नवीन शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष महेश स्वामी, जयमाला कौशिक, मंडल महामंत्री संजय चौहान, मंडल सचिवतिलक गौड़,रोशन लाल, श्री गिरीश सिंगला, आईटी सेल प्रमुख दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारीराजेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, अजय अग्रवाल, दीपक नहाडिया भी  उपस्थित रहे।  मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर और उनके स्वतंत्र संग्राम में आंदोलन योगदान पर योगदान पर अवगत कराया। जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव ने नेताजी की भारत की आजादी में योगदान पर उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों को प्रेरित किया। जिला सचिव उषा आर्या ने नेताजी की जयंती के उपलक्ष्य पर एक भजन सुनाया। इस अवसर पर रेवाड़ी मंडल कार्यकारिणी , नंदलाल धींगरा, राजेंद्र गुप्ताप्रेमराज, अमित शर्मा, मीनू ग्रोवर गुलाटी, जगमोहन, मधु शर्मा, सुमन चौहान, रेखा, राजेंद्र गुप्ता, डीएम यादव, मुकेश सारवान, राजेश कुमार, मधुसूदन शर्मा, चौधरी मोहनलाल, विजय प्रधान, कैप्टन भोला राम यादव, नरेश मित्तल, राजेन्द्र मित्तल, अशोक मुदगिल, धर्मेंद्र मोरवाल समेत अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे