रेवाड़ी में भाजपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू, परिवार- समाज और राष्ट्र की ताकत बताई

दीपक मंगला रेवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आरंभ किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव एवं अध्यक्षता नगर पार्षद राजेंद्र सिंघल जी ने की। पांच प्रशिक्षण सत्र रखे गए। जिनमें विचार परिवार के विषय के मुख्य वक्ता देव प्रसाद भारद्वाज रहे जिसकी अध्यक्षता संदीप जोशी प्रदेश महामंत्री ने की। इस सत्र में भारत की वैचारिक मुख्य धारा के विषय पर उन्होंने अपने विचार रखे। इसके पश्चात दूसरे व तीसरे सत्र में प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया जिसमे रामविलास शर्मा पूर्व शिक्षा मंत्री मुख्य वक्ता रहे व लक्ष्मण सिंह यादव विधायक कोसली ने अध्यक्षता की। इन्होंने पार्टी की नीतियों के विषय में अपने विचार रखें। चौथे सत्र में हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन में हमारी भूमिका के विषय में विचार रखे गए जिसमे ईश्वर चनेजा जिला महामंत्री मुख्य वक्ता रहे व परिसा शर्मा जी बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष की अध्यक्षता रही। पंचम सत्र में भारत की आत्म निर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय रहा इसमें मुख्य वक्ता महावीर यादव भाजपा वरिष्ठ नेता रहे और अध्यक्षता श्री जगमोहन अग्रवाल ने की। सभी मंडल पदाधिकारियों ने सभी वक्ताओं के अध्यक्ष व सभी वरिष्ठ नेताओं का फूल माला एव स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इसी प्रकार कल का दिन भी यह शिविर जारी रहेगा जिसमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव, महामंत्री यशवंत भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित यादव, प्रदेश सह संयोजक सतीश खोला, चांदनी चांदना, प्रदेश प्रवक्ता मीडिया वंदना पोपली, नरेंद्र पीपल, रत्नेश बंसल, सदैव यादव, नवीन कुमार, दीपा भारद्वाज, उषा आर्य, रामपाल यादव, चित्र कुमार अग्रवाल, मोहन तिवारी, कैलाश जांगिड़, के के कौशिक, महेश स्वामी, जयमाला कौशिक, नरकेश यादव, संजय चौहान, दीपेश भार्गव, रोशन लाल, अशोक मुद्गल, तिलक गौड़, गिरीश सिंगला, सुरेखा धींगरा, दीपक ठाकुर, परविंदर किराड़, राजेश सैनी, दिलीप गुप्ता, अजय अग्रवाल, पवन गुप्ता, फतेह चंद सलूजा, नीलांबर दत्त जैमिनी, करण सिंह यादव, नंदकिशोर ढींगरा, आजाद सिंह जांगिड़, राजेंद्र गुप्ता, त्रिभुवन भटनागर, अशोक डाटा, बिशन स्वरूप, संजय गोयल, प्रेमराज, सुरेंद्र यादव, सुमन यादव,विजया चौहान, श्रीमती उर्मिला, रजनी भारद्वाज ,कृष्णा यादव ,मंजू यादव ,सरोज सिक्का, अमित शर्मा, अशोक कौशिक, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र तिवारी, महेश शर्मा पटवारी, कृष्ण गोपाल खत्री, मिंटू ग्रोवर गुलाटी ,रविंद्र खंडेलवाल, चक्रेश जैन, शुभम भारद्वाज, श्रीमती रेखा विशेष तौर से उपस्थित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *