रेवाड़ी शहर की बड़ी खबर

पीईबी प्रधान को लेकर पूर्णचंद भट्‌टेवाला- राजीव गुप्ता  के बीच सीधा मुकाबला, एनके गुप्ता ने नामांकन वापस लिया 


शहर की नाम शिक्षण संस्था पब्लिक एजुकेशन बोर्ड में प्रधान पद को लेकर अब सीधा मुकाबला होगा। नंदकिशोर गुप्ता ने राजीव गुप्ता के पक्ष में अपना नामाकंन वापस ले लिया। अब मैदान में मुकाबला पूर्णचंद भट्‌टेवाला एवं राजीव गुप्ता के बीच होगा। 11 अप्रैल को मतदान और परिणाम आ जाएंगे। सचिव पद के लिए अजय कुमार गुप्ता, जगमोहन गुप्ता के बीच मुकाबला रहेगा। इसी तरह  अजय यादव, महेंद्र गोयल कोषाध्यक्ष पद के लिए आमने सामने होगे। निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि  कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अजय डाटा, अनिल रस्तोगी, अनिता गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, जितेंद्र कुमार जिंदल, कृष्णगोपाल टक्कर, प्रेमप्रीत सिंह कालरा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राजेश कुमार वर्मा, राजकुमार लोहिया, सुहेल गुप्ता, विजय गुप्ता शामिल है। सुनील ग्रोवर ने कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया।

सर्वसम्मति को लेकर नहीं बन पाई सहमति

प्रधान पद को लेकर सर्वसम्मति बनाने के लिए चौतरफा प्रयास हुए लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दोनों धड़ों में संवादहीनता और आपसी बातचीत में स्पष्टता- विश्वास कायम नहीं होने की वजह से निर्विरोध प्रधान एवं अन्य पदों को लेकर प्रयास सिरे नहीं चढ़ें। मुख्य तौर पर इस सीट पर वैश्य समाज के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *