कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके कारण उनकी पत्नी प्रियंका गांधी ने असम यात्रा को रद्द कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैडल में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
प्रियंका ने आगे लिखा कि मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं। रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- दुर्भाग्य से मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया है। कोविड के नियमों के अनुसार मैं और मेरी पत्नी प्रियंका आइसोलेशन में है। प्रियंका के साथ ही घर से सभी मेंबर्स की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।