रोटरी क्लब ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर

गीता जयन्ती महोत्सव के अवसर पर रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन संकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भाड़ावास रोड़ स्थित शिव मंदिर आसपास के एरिया में *हाइजीन किट, सेनेटाइज़र एवं मास्क वितरण किया गया *मुख्य अतिथि रविंदर यादव (एसडीएम)* ने इस कार्यकर्म का उद्धघाटन किया।उन्होंने सभी लोगों को मास्क लगाने सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का आह्वान किया। टोरंटो यूनिवर्सिटी की छात्रा गर्विता अरोड़ा पाथवे वर्ल्ड स्कूल, गुरुग्राम के छात्र निर्माय कृष्ण अरोड़ा ने विशेष रूप से कोरोना महामारी से बचे रहने के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान नरेश गुलयानी, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जोनल एडमिनिस्ट्रेशन रोटेरियन नवीन अरोरा, सचिव  विपिन ढींगरा, याद सुगंधकिशन आहूजा, प्रदीप नरूला, दीपक गुप्ता (प्रोजेक्ट चेयरमैन),  उमेश कटारिया, महेंद्र रूपेला, मीनाक्षी अरोड़ा उपस्थित थे।