रोड शो में भाजपा ने एकजुटता के साथ दिखाई अपनी ताकत, कांग्रेस पर बोला हमला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद चैयरपर्सन प्रत्याशी पूनम यादव के सर्मथन में रोड़ शो निकाला गया। रोड़ शो ब्रास मार्केट से शुरू होकर अग्रसेन चैक से शहर के मुख्य बाजार, घंटेश्वर मंदिर, गोकल गेट होते हुए झज्जर चैक पर आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, चुनाव सह प्रभारी हिसार के मेयर गौतम सरदाना,   सहकारिता मंत्री  डॉ. बनवारी लाल, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, हरको चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव अटेली के विधायक सीताराम आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। शहर की काठमंडी बाजार में विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री ने शहर लोगों से भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव के सर्मथन में वोट मांगते हुए कहा कि केंद्र प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अगर शहर में भी भाजपा की सरकार बनती है तो विकास कार्य और अधिक तेजी के साथ होंगे। जनता से अपील है कि वह किसी के बहकावे में नहीं आए। केंद्र एवं राज्य में भाजपा सरकार होने की ताकत से शहर के विकास के मॉडल को नया स्वरूप दें। उन्होंने  लोगों की ओर से भाजपा प्रत्याशी के सर्मथन में वोट डालने के आश्वासन मिलने के बाद के पटका पहनाकर जीत का आर्शीवाद दिया।

IMG-20201225-WA0081

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि शहर के विकास के लिए यह आवश्यक है कि नगर परिषद की चेयरमैन सत्ता से जुड़ी हुई हो। सरकार के साथ मिलकर ही शहर का चहुंमुखी विकास संभव है। विपक्ष के चेयरमैन के वश में विकास कराना नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आने वाली 27 दिसंबर को वह कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कैप्टन अजय सिंह यादव ने रेवाड़ी शहर में 30 साल तक राज किया। लेकिन अगर विकास बात करें तो शहर में कोई विकास कार्य नजर नहीं आता है। कैप्टन अजय सिंह ने 30 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी शहर को विकास के क्षेत्र में बुरी तरह पीछे धकेल दिया है। अब शहर की जनता को सत्ता के साथ चलने का मौका मिला है। अगर जनता शहर में भाजपा की सरकार बनाने का मौका देती है तो शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव उनके सर्मथन में पहुंचे लोगों को धन्यवाद करते हुए  कहा कि कांग्रेस सरकार में नगर परिषद के प्रत्येक कार्य में भ्रष्टाचार होता था। लेकिन भाजपा सरकार ने नगर परिषद में होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जनता को अपनी प्रतिनिधि चुनने का मौका दिया है। भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव ने शहर की जनता आश्वासन दिया है कि नगर परिषद का प्रत्येक कार्य पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। शहर के लोगों की समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी ने कैप्टन को विधानसभा चुनावों में 6 बार जिताने का काम किया था। इसके बावजूद सत्ता में रहकर उन्होंने शहर के विकास के लिए कुछ नहीं किया।  अगर शहर की जनता एक बार उन्हें मौका देती है तो वह आने वाली चार साल में शहर की तस्वीर बदल दी जाएगी। भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव के बाजार में पहुंचने  पर गोकल बाजार टेडर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विवेक ढ़ीगरा ने स्वागत किया।रोड शो के बाद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे जिला पार्षद प्रशांत सन्नी यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सती कालोनी चैक पर भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव को अपना सर्मथन दिया।  इस अवसर जिला अध्यक्ष हुकमसिंह यादव, जिला प्रमुख शशीबाला, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश खोला, सुनील मुसेपुर, हरियाणा  सफाई आयोग चेयरमैन कृष्ण इंजीनियरप्रदेश मीड़िया पैनालिस्ट वंदना पोपली, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, पारिसा शर्मायशवंत भारद्वाज, अमित यादवअजय काटीवालअजय पाटोदा, सत्यदेव यादव, दीपक मंगला, प्रीतम चैहान, जयवीर योगी, हेमलता तंवर, कुमारी गीता, सीमा गुप्ता, नीतू चैधरीदीपक भारद्वाज, महेश स्वामी, नवीन शर्मा, दीपेश भार्गव, कुलदीप चैहान, बाबूलाल छाबड़ी, मुकेश यादव, मंजू यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *