लंबे इंतज़ार के बाद लॉन्च हुआ Redmi Note 9 5G और Pro 5G, शानदार फीचर्स के साथ कीमत भी अफोर्डेबल

शाओमी ( Xiaomi) के ब्रांड रेडमी ने आज Redmi Note 9 5G को लॉन्च कर दिया है। रेडमी ने Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G को एक साथ ही पेश किया है। रेडमी ने Redmi Note 9 5G के 6GB RAM वाले फ़ोन की कीमत 1299 Yuan (चीनी करंसी) यानी महज 14,573 रुपये रखी है। वहीं Redmi Note 9 Pro 5G को 1599 Yuan यानी 17,944 रुपये में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने Redmi Note 9 4G भी मार्केट में उतरा है।

जानिए अलग-अलग वैरिएंटस की कीमतें  
>> Redmi Note 9 5G के 8 GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरियंट को 1599 Yuan यानी 16,818।53 रुपये में लॉन्च किया गया है।

>> Redmi Note 9 5G के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरियंट को 1699 yuan यानी 19,063 रुपये में लॉन्च किया गया है।

>> Redmi Note 9 Pro 5G 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,818 रुपये रखी गई है।

>> Redmi Note 9 Pro 5G 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 20,187 रुपये है।

>> Redmi Note 9 Pro 5G 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,428 रुपये रखी गई है।

>> वहीं Redmi Note 9 4G की कीमत की बात करें तो  4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,209 रुपये है।

>> Redmi Note 9 4G 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,331 रुपये रखी है।

>> Redmi Note 9 4G 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,573 रुपये है।

>> Redmi Note 9 4G 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,819 रुपये रखी गई है।

Redmi Note 9 Pro 5G की खासियतें 
>> 6.67 इंच FHD+ IPS डिस्प्ले
>>  Snapdragon 750G SoC के साथ Adreno 619 GPU
>> MIUI 12 के साथ एंड्राइड 10
>> बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप, इसमें 108MP सेंसर, 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP मैक्रो लेंस यूनिट और 2MP डेप्थ सेंसर
>> फ्रंट पैनल पर 16MP का सेल्फी कैमरा
>> 4,820mAh की बैटरी
>> साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
>> Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट

Redmi Note 9 5G की खास बातें 
>> 6.53 इंच FHD+ पंचहोल डिस्प्ले
>> MediaTek Dimensity 800U SoC
>> रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, प्राइमरी कैमरा 48MP, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर
>> फ्रंट पैनल पर 13MP
>> 5,000mAh की बैटरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *