लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुँचाने वाली दिल्ली की घटना :- वीरकुमार यादव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने  दिल्ली में हुए बवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि  देश की राजधानी के दृश्य लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुँचाने वाले हैं।लोकतंत्र  में हिंसा का कोई स्थान नही है ,उन्होंने दिल्ली किसान आंदोलन में हुई हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब वह नेता कहां है जो इस ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी उठा रहे थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च का रूट भी ग़ायब,ज़िम्मेदारी लेने वाले,किसान संगठनों के नेता भी ग़ायब हैं , किसानों के नाम पर हिंसा हो रही हैं ,क़ानूनों में सुधार की गारंटी डेढ़ साल तक रोकने के जीत के बाद भी कौन दहला रहा है गणतंत्र दिवस पर अपनी ही राजधानी को और किस मक़सद से सब हो रहा है वीरकुमार यादव ने कहा कि  लाल क़िला देश के सम्मान का प्रतीक है और इस पर देश के प्रधानमंत्री को ही झंडा फहराने का अधिकार है। आज तिरंगे के अतिरिक्त धार्मिक झंडा फहराने की घटना देश के हर नागरिक को शर्मिन्दा करने वाली है।

पुलिस की शर्तें भी तोड़ी,खुद के तय किए कायदे भी धरे रह गए 

वीरकुमार यादव ने कहा कि पुलिस ने शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी थी। किसानों ने खुद भी कुछ नियम तय किए थे, लेकिन ट्रैक्टर मार्च आगे बढ़ा तो प्रदर्शनकारियों ने सभी नियमकायदे ताक पर रख दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *