लोकहित सोसायटी ने खोला फ्री एजुकेशन सेंटर

लोकहित सोसायटी द्वारा लियो चौक स्थित ख्वासापुर मोहल्ला में बच्चों के लिए फ्री एजुकेशन सेंटर खोला गया। जिससका उद्घाटन वार्ड 16 की नगर पार्षद रंजना भारद्वाज ने किया। सेंटर में जरूरतमंद परिवारों के कक्षा प्रथम से 8 वीं तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।  इस अवसर पर अजय सपड़ा, पवन शर्मा, सरिता, रेशमा, सीता देवी कोषाध्यक्ष, सुदंर प्रधान, रजनी शर्मा, इंदु, भगवान दास रंगा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।