वकीलों के आह्वान पर सब्जी मंडी सहित नगर के बाजार भी रहेंगे बंद

महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर बार एसोसिएशन के वकीलों का धरना प्रदर्शन 50वें दिन भी जारी रहा और शहर में प्रस्तावित चक्का जाम के लिए रैली निकाली। महेन्द्रगढ़ कि जनता आंदोलन के 51वें दिन आज मंगलवार 12 जनवरी को महेंद्रगढ़ में महा चक्का जाम करके नया इतिहास रचने जा रही है

महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजीत यादव ने सुबह धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय कि मांग पर जनता बहुत ही उत्साहित है और कल भारी संख्या में लोग महा चक्का जाम में शामिल होकर सरकार को अपनी ताकत का अहसास करवाएंगे। उसके बाद वकीलों ने क्षेत्र के नागरिकों के साथ शहर में प्रदर्शन किया जो नगर के मोहल्ला सैनीपुरा से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए राव तुलाराम चौक पर पहुँच कर समापन हुआ नगर में प्रदर्शन के दौरान भी जनता का भारी समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि महा चक्का जाम के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और  जाम पूर्ण रूप से शान्ति पूर्ण तरीके से रहेगा। महा चक्का जाम सिर्फ ओर सिर्फ जिला मुख्यालय के लिए है और यह क्षेत्र का अलग मुद्दा है जिससे सभी सरोकार रखते है लेकिन इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं होगी। धरना स्थल पर हरियाणा यादव सभा के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट रमेश राव पायलेट, सेवानिवृत वन अधिकारी धर्मवीर यादव, रंगराव राव, सुरेन्द्र शर्मा, संजय राव रिवासा, इंजीनियर संदीप बचींनी, अमर सिंह सैनी, रमेश सैनी सहित अनेकों क्षेत्र के लोग पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *