वर्चुअल और राष्ट्रव्यापी होगा राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का परशुराम जन्मोत्सव समारोह

राष्ट्रीय युवजन ब्राह्मण सभा  द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव  लाईव महोत्सव  इस वर्ष वर्चुअल होगा। जिसमें  पूज्य गुरुदेव निरजंन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर श्री कैलाशानन्द गिरि जी महाराज  की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि बृजेश पाठक (कानून मंत्री ), उत्तर प्रदेश, कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि सांसद अभिनेता मनोज तिवारी , विशिष्ट अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी  सभापति, संसद सदस्यों के वेतन एवं भत्तों संबंधी संयुक्त समिति संयोजक, संसदीय राजभाषा समिति  सदस्य, ग्रामीण विकास मंत्रालय की संसदीय स्थाई समिति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति,  रोहतक सांसद अरविन्द शर्मा , चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी सहित अनेक प्रबुद्धजन 14 मई, 2021 को सुबह 11 बजे इसमें भाग लेंगे।