विधानसभा में बोलीं विधायक नैना चौटाला :बाढड़ा की नहरों में छोड़े पानी , किसानों को सरकार तुरंत दे ट्यूबवेल कनेक्शन

दादरी जिले की रीड की हड्डी लोहारू कैनाल का होगा पुनर्निर्माण, जल समस्या का होगा समाधान, विधानसभा में विधायक नैना नैना सिंह चौटाला की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन


जननायक जनता पार्टी की विधायक नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन बाढड़ा हलके में गहराये जल संकट का मुद्दा उठाया। नैना चौटाला ने जल संकट से निपटने के लिए नहरों में पानी छोड़ने की मांग की। साथ ही उन्होंने सदन में सरकार से किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का मुद्दा प्रमुखता से रखा। 

जेजेपी विधायक ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि बाढ़डा हलके में डार्क जोन व जल संकट दोनों बड़ी समस्यां है। उन्होंने कहा कि किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए संबंधित कार्यालयों में पैसे जमा करवा रखे है परंतु अभी तक उन्हें ट्यूबवेल के कनेक्शन आवंटित नहीं किए गए है। ऐसे में किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन किसानों को सरकार तुरंत कनेक्शन दें। 

नैना चौटाला ने कहा कि क्षेत्र में जल संकट को लेकर हालात इतने खराब है कि क्षेत्रवासियों के लिए पीने का पानी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग नहरों में पानी छोड़े ताकि खेतों में सिंचाई और ग्रामीणों को पीने के लिए पानी मिले। उन्होंने कहा कि पानी पशुओं और इंसानों दोनों के लिए अति आवश्यक है इसलिए सरकार क्षेत्रवासियों के लिए पानी का प्रबंध करें।

दादरी जिले की रीड की हड्डी लोहारू कैनाल का होगा पुनर्निर्माण

 दादरी जिले के अधिकांश हिस्से में जलापूर्ति करने वाली लोहारू कैनाल नहर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। जिससे बड़ी मात्रा में होने वाले पानी के रिसाव की समस्या खत्म हो गई और व्यर्थ बहने वाले पानी को बचा कर लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बाढ़डा विधायक नैना सिंह चौटाला  द्वारा दादरी जिले की जल समस्याओं से सदन को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दादरी जिला गहरे जल संकट से गुजर रहा है। दादरी जिले में जल आपूर्ति करने वाली लोहारू कैनाल नहर का निर्माण वर्षों पहले हुआ था। जिस कारण नहर से बड़ी संख्या में जल का रिसाव होकर पानी व्यर्थ बह जाता है। विधायक नैना सिंह चौटाला के सवाल पर जवाब देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जल आपूर्ति को लेकर उनकी चिंता जायज है और लोहारू कैनाल नहर का पुनर्निर्माण करवाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *