विश्व कल्याण के लिए गायत्री महायज्ञ जरूरी:-स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती

सार्वजनिक पुस्तकालय एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में तीन दिवसीय ब्रह्म गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज से


शहर के सार्वजनिक पुस्तकालय एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में तीन दिवसीय ब्रह्म गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने बताया की इस समय प्रदूषण जीव मात्र के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में वातावरण एवं आत्मा की शुद्धि व विश्व कल्याण के लिए गायत्री महायज्ञ का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा। जिसमें 21 मार्च को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। इस दौरान दोपहर बाद 2 बजे प्रसाद वितरण होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रुप में महेंद्रगढ़ के एसडीएम दिनेश कुमार करेंगे जबकि समापन अवसर पर यदुवंशी शिक्षा निकेतन के चेयरमैन एवं नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में आचार्य विजयपाल योगार्थी अधिष्ठाता गुरूकुल झज्झर, कृपाराम पूनिया पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, राम भगत लांग्यान पूर्व आयुक्त, फतेह सिंह डागर पूर्व आयुक्त, इंद्र सिंह बोहरा पूर्व एसडीएम, राधेश्याम आर्य एवं देशबंधु आर्य समाजसेवी उद्योगपति जैसी महान विभूतियों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *