शनिवार को 105 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 108 नए पॉजिटिव मिले

शनिवार को जिले से संबंधित 108 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 39 रेवाड़ी शहर, 24 धारूहेड़ा, 9 बावल, 7 भाड़ावास, 4 बिकानेर, 2-2 कोसली, जाटूसाना, नाहड़, रोलियावास, हालुहेड़ा, बरेली कलां तथा एक–एक केस बधराना, भटेडा, बिसोवा, धारण, लुहाना, झाड़ौदा, गुडियानी, जोनावास, करसानकी, नगली गोधा, नयागांव, टीकला व बोलनी से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 105 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 51 रेवाड़ी शहर, 13 किशनगढ़, 7 धारूहेड़ा, 5 बावल, 2-2 बालावास अहीर, भड़गी, गढ़ी बोलनी, लाला, जाटूसाना, रसगण तथा एक–एक केस कोनसीवास, बेरली खुर्द, गोकलपुर, खोरी, माजरा, मोतला कलां, नांगल, रामपुरा, रसियावास, रोजका, भाड़ावास, हुसैनपुर, जैतड़ावास, झाड़ौदा, झोलरी,नेहरुगढ़ व जाहिदपुर से संबंधित हैं। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 97630 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 8375 कोविड–पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7613 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 41 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 721 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 88048 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 1207 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *