शांतिश्री पंडित बनीं जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर

प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जेएनयू को पहली महिला कुलपति मिल गई हैं। धुलिपुड़ी इससे पहले पुणे स्थित सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उनकी नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए है।”पिछले साल जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। कुमार को अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर डी. पी. सिंह के इस्तीफे के बाद 7 दिसंबर से यह पद खाली था।

जानिए इनके बारे में

पुणे यूनिवर्सिटी में पॉलिटिक्‍स और पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन पढ़ाने वाली प्रोफेसर पंडित की पैदाइश रूस के सेंट पीटर्सबर्ग की है। शुरुआती पढ़ाई मद्रास (अब चेन्‍नै) में हुई जेएनयू से एम.फिल में टॉप किया। फिर यहीं से पीएचडी भी की। 1996 में उन्‍होंने स्‍वीडन की उप्‍पसला यूनविर्सिटी से डॉक्‍टोरल डिप्‍लोमा हासिल किया। हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल जैसी छह भाषाओं में दक्ष प्रफेसर पंडित कन्‍नड़, मलयालम और कोंकणी भी समझ लेती हैं।