शिक्षा के क्षेत्र में आकाश इंस्टीटूयट की शानदार पहल

कक्षा 7-12 वीं के विद्यार्थियों के लिए आकाश इंस्टीटयूट की नेशनल स्कॉलरशिप परीक्षा 4 दिसंबर को 


टॉप 5 विद्यार्थियों को  मिलेगी नासा की नि:शुल्क यात्रा


रणघोष अपडेट. देशभर.रेवाड़ी 

एक बार फिर 4 दिसंबर से आकाश इंस्टीटूयट नेशनल स्कॉलरशिप ( ANTHE 2021)  प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें   कक्षा  7 से 12 वीं के छात्रों को 100प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही माता-पिता में से कोई एक के साथ सभी ग्रेड में से 5 छात्रों को नासा  की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। 2010 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के तहत अभी तक 23  लाख से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृति मिली है। इसके अलावा  छात्रों को छात्रवृत्ति के अलावा मेरिटनेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी मुफ्त कराया जाता है। 24 राज्यों ओर केंद्र शासित प्रदेशों में एक ही दिन यह ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परीक्षा होगी। ट्यूशन फीस पर स्कॉलरशिप के अलावा टॉप स्कोर करने वालों को कैश अवॉर्ड भी दिया जाएगा। परीक्षा की समय अवधि एक घंटे की रहेगी। देशभर के सभी सेंटरों पर  सुबह 10 से शाम 7 बजे तक परीक्षाएं होगी। परीक्षा में कुल 90 अंक होते हैं, और इसमें 35 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होते हैं जो छात्रों ग्रेड और स्ट्रीम्स पर आधारित होते हैं। कक्षा 7 से 9 के छात्रों के लिए, प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और मेन्टल एबिलिटी से होंगे। दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए जो मेडिकल शिक्षा के इच्छुक हैं, परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और मेन्टल एबिलिटी शामिल है।जबकि उसी कक्षा के इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए, इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और मेन्टल एबिलिटी शामिल है। इसी तरह, कक्षा 11 वीं 12 वीं के छात्रों के लिए जो नीट का लक्ष्य रखते हैं उनके लिए प्रश्न भौतिकी,रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र से होंगे, तथा इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से होंगे। परीक्षा शुल्क रु. 99 है जिसका भुगतान ऑनलाइन या सीधे आपके निकट किसी भी आकाश इंस्टीटूयट के सेंटर पर किया जा सकता है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर, आकाश चौधरी ने कहा, “यह परीक्षा डॉक्टर और आईआईटीयन बनने के सपनों  की आधारशिला तैयार करती है। इस परीक्षा का उद्देश्य उद्देश्य देश में कहीं भी पहुंच से बाहर और योग्य छात्रों तक उच्च मूल्य के कोचिंग कार्यक्रमों तक पहुंचना रहा है।