शिक्षा विकास की धुरी है : लक्ष्मण सिंह यादव

MLA Kosli-2

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा विकास की धुरी है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी अपने उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत करें। प्रदेश सरकार शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर विशेष जोर दे रही है। यही कारण है कि आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी देश व प्रदेश स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

यादव सोमवार को क्षेत्र के गांव बव्वा स्थित विवेकानंद स्कूल में अटल टिकरिंग लैब का शुभारंभ करने के उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लैब का निरीक्षण भी किया तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के गुणात्मक विकास पर विशेष जोर दे रही है। स्कूलों में अटल टिकरिंग प्रयोगशाला की स्थापना किए जाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रदान कर उनकी प्रोद्योगिकी तक पहुंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अटल टिकरिंग प्रयोगशाला के बल पर लाखों की संख्या में बाल अन्वेषकों को तैयार करने में मदद मिलेगी, जो आगे चलकर युवा उद्यमियों के रूप में विकसित होंगे तथा भारत का अभूतपूर्व विकास होगा। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए भी अवसर पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा रुपी सीढी से ही विकास के शिखर तक पहुंचा जा सकता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन लेकर पूरा ध्यान शिक्षा पर लगाए। शिक्षा ही विद्यार्थी के सपनों तथा अभिभावकों की उम्मीदों को साकार रूप प्रदान कर सकती है। उन्होंने स्कूल स्टॉफ से भी आह्वान किया वह बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पाढ भी पढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर चेयरमैन विक्रम सिंह यादव, डायरेक्टर शशि यादव, प्राचार्य राजीव कुमार, केपी चेयरमैन, यशपाल यादव, सुरेंद्र यादव एडवोकेट, कैप्टन नरेंद्र यादव समेत सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *