समाजसेवी पत्नी का कोरोना से हुआ निधन तो वियोग में दो दिन बाद शिक्षाविद ने भी त्यागे प्राण

क्षेत्र के गांव लुहाना निवासी सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक 83 वर्षीय बलवान सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। स्वर्गीय बलवान सिंह की पत्नी एवं लुहाना गांव की पूर्व सरपंच मनफूल देवी का भी दो रोज पहले कोरोना के चलते निधन हो गया था।

सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक बलवान सिंह को क्षेत्र में शिक्षा के लिए अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक के रूप में जाना जाता है, वही उनकी पत्नी स्वर्गीय मनफूल देवी ने भी वर्ष 2000 से 2005 तक गांव लुहाना के सरपंच पद पर रहकर गांव व क्षेत्र में भ्रूण हत्या, शराबबंदी व दहेज प्रथा के खिलाफ  एक मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया था। वे अपने पीछे 3 पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा तथा अटेली के विधायक सीता राम यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक बलवान सिंह व उनकी पत्नी पूर्व सरपंच स्वर्गीय मनफूल देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *