महेंद्रगढ में अनेको समाजिक संस्थाओं के प्रधान रहे लाला मदन लाल सोलूवाला के बड़े भाई 93 वर्षीय लाला किशन लाल सोलूवाला का शुक्रवार देर सांय निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मोदाश्रम स्थित स्वर्गाश्रम में किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र शंकर लाल ने उनको मुखाग्नि दी। वे अपने पिछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गये है। उन्होंने अपना पूरा जीवन सैदव समाज हित में कार्य करते हुए सामाजिक कार्यों में लगाया। उनके निधन पर नगर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया। उनकी अंतिम यात्रा में व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश मेहता, अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान शिवशंकर गर्ग, नरेंद्र मेहता, भाजपा नेता सुधीर दीवान, बसंत सेठ दादरी वाले, व्यापारी नेता नरेश चेयरमैन, मनोज मोदी, राजेश अग्रवाल, विश्वनाथ मिश्रा, परमानंद गर्ग, धन्नाराम सेठ, अनिल तिवाड़ी, नरेश जोशी, पूर्व मैनेजर कुंदन लाल कपूर, रामअवतार शास्त्री, खुशीराम कनोडिया, रामजीवन मित्तल, रामचंद्र तायल, पवन धरषुवाला, दिनेश गोयल, राजेश मस्ताना, मुरारी लाल, कृष्ण यादव, श्रीमोहन वशिष्ठ, सुरेंद्र दायमा, विनोद कपूर, बच्चन सिंह, दिनेश मेहता सहित अनेको गणमान्य लोग शामिल थे।