भारत में कोविड टीकाकरण केंद्रों (CVC) की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है और रात के 10 बजे तक लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जा सकता है। भारत सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी। इसके मुताबिक CVC के संचालन की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे खत में कहा गया, “कोविड टीकाकरण केंद्रों के संचालन की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। सेशन टाइमिंग किसी विशेष सीवीसी में मांग और आवश्यकता के आधार पर तय किया जा सकता है। सीवीसी की टाइमिंग फ्लेक्सिबल है और रात के 10 बजे तक हो सकती है।”