लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 591 फीट (182 मीटर) ऊंची प्रतिमा की दर्शन यात्रा रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में 4 फरवरी 2021 को 1:00 pm पर नई अनाज मंडी रेवाड़ी से माउंट आबू, मां अंबा देवी, अक्षरधाम मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, साबरमती आश्रम होती हुई स्टेचू ऑफ यूनिटी तक जाएगी।
इस यात्रा का शुभारंभ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बस को झंडी दिखाकर और जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव नारियल फोड़कर बस को रवाना करेंगे। इस मौके पर भाजपा रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष- महेश स्वामी, जयमाला कौशिक, मंडल महामंत्री संजय चौहान जी, मंडल सचिव – तिलक गौड़ ,रोशन लाल जी, गिरीश सिंगला जी, आईटी सेल प्रमुख दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारी- राजेश कुमार सैनी, व कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, अजय अग्रवाल, दीपक नहाडिया, कैलाश जांगिड़ भी उपस्थित रहे।