साप्ताहिक धार्मिक संगोष्ठी संपन्न : अकलंक शरणालय छात्रावास के छात्रों को बनारस विवि के प्रो. आनंद कुमार ने बताया ऐसे प्राप्त करें लक्ष्य

अकलंक शरणालय छात्रावास रेवाड़ी  के द्वारा साप्ताहिक ऑनलाइन व्याख्यानमाला आयोजित की गयी। व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर आनंद कुमार जैन बनारस उपस्थित थे।जो कि स्नातक  श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के  स्नातक है। वर्तमान में आप काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस में प्रोफ़ेसर हैं और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने के साथ ही कई अवॉर्ड्स के विजेता रहे हैं। कई ग्रंथों पर शोध कार्य किया है। प्रो. आंनद ने    छात्रों को जीवन निर्माण से संबंधित बातों को बताया तथा जीवन में अपना लक्ष्य किस प्रकार से दृढ़ रखें।,किस तरह से आगे बढ़े। हर क्षेत्र में अपनी छाप किस तरह से छोड़ें और अपना लक्ष्य कैसे प्राप्त करें। इस संदर्भ में समस्त छात्रों को प्रेरणा दी। साथ ही आपने अकलंक शरणालय छात्रावास की स्थापना के लिए  जैन  समाज  रेवाडी की जमकर प्रशंसा की। संगोष्ठी में जैन समाज के प्रधान सुनील कुमार जैन,जैन पब्लिक स्कूल के प्रधान पदम कुमार ,उप प्रधान प्रदीप कुमार जैन, अकलंक शरणालय छात्रावास के प्रधान प्रवीण कुमार जैन, अजीत प्रसाद जैन संयोजक आगम प्रकाशन रेवाड़ी, अरुण जैन सचिव जैन समाज रेवाड़ी, नेहा जैन प्राकृत ,  डॉ. अनामिका जैन , राजेश कुमार जैन सचिव अकलंक शरणालय छात्रावास रेवाड़ी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंगलाचरण छात्रावास के छात्र सरस जैन ने किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रावास अधीक्षक प्रफुल्ल शास्त्री ने किया। तथा अंत में आभार  समाज के प्रधान सुनील कुमार जैन ने किया। सभी महानुभावों ने जिनवाणी स्तुति करते हुए कार्यक्रम को सानंद सम्पन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *