सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

एचएसआईआईडीसी की जमीन पर अवैध पार्किंग का खेल, अधिकारियों का पता नहीं


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी. बावल
यह गौर करने वाली बात है कि बावल में एचएसआईआईडीसी की जमीन पर कई समय से अवैध पार्किंग के नाम पर हर महीने लाखों रुपए की वसूली की जा रही थी और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मार मौके पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार  जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर सरकारी जमीन पर ही अवैध रूप से पार्किंग चल रही थी। इससे रोजाना वाहन खड़ा करने के नाम पर हजारों रुपए की उगाही हो रही थी। सूचना मिलने पर  सीएम फ्लाइंग ने छापामारी की ओर एक युवक को मौके पर पकड़ लिया। जमीन के चारों तरफ तारबंदी की हुई थी। मौके प एचएसआईडीसी के अधिकारियों को भी बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *