सीएम फ्लाइंग की रेड : रेवाड़ी में एनसीईआरटी के नाम पर बेची जा रहीं नकली किताबें पकड़ी

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

शहर में गुरुवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने बस स्टैंड के पास कई बुक डिपो पर छापेमारी करते हुए एनसीईआरटी के नाम पर बेची जा रही नकली किताबें पकड़ी हैं। इस कार्रवाई के बाद  बुक डिपो संचालक शटर डाउन कर भाग गए।

4 क्लास की 161 नकली किताब पकड़ीं
सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी शहर में स्कूलों का नया सेशन शुरू होने के बाद बुक डिपो पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के नाम पर नकली किताबें बेची जा रही हैं। इस दौरान 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं की विभिन्न विषयों की 161 नकली किताबें पकड़ी हैं