सीडीएस हेलीकॉप्टर क्रैश: घटना स्थल से ब्लैक बॉक्स बरामद, देखें हादसे से चंद सेकेंड पहले का वीडियो

रणघोष अपडेट. देशभर से

तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच हुए सेना के हेलीकॉप्‍टर हादसे में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों का निधन हो गया है। इस दुर्घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेलिकॉप्टर हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को एक पर्यटक ने बनाया है।

#WATCH तमिलनाडु: कुन्नूर के पास एमआई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले के दृश्य। हेलिकॉप्टर में CDS जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य लोग सवार थे। (वीडियो सोर्स: दुर्घटनास्थल के पास मौजूद स्थानीय लोग) pic.twitter.com/WzyFy9hYjN— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2021

यह वीडियो एएनआई की ओर से जारी किया गया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सीडीएस जनरल बिपिन रावत के उसी एमआई-17 हेलिकॉप्टर का है, जो क्रैश हो गया। इसे एक पर्यटक द्वारा बनाया गया है। हेलिकॉप्टर घने कोहरे के बीच में दिखाई दे रहा है। जो हादसे के कुछ सेकंड पहले का ही है।इस बीच निदेशक श्रीनिवासन के नेतृत्व में तमिलनाडु फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट की एक टीम कुन्नूर में कैटरी के पास दुर्घटनास्थल पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक वहां पहले से मौजूद वायुसेना की टीम ने हेलिकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया है। इस बॉक्स से अब पता लगाया जाएगा कि आखिरी उस वक्त हुआ क्या था।

ब्लैक बॉक्स क्या होता है

आपको बता दें कि किसी भी प्लेन या हेलिकॉप्टर का सबसे महत्वपूर्ण भाग ब्लैक बॉक्स होता है। यह हेलिकॉप्टर या प्लेन के उड़ान भरने के दौरान विमान से जुड़ी सभी प्रकार की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। यह पायलट और एटीएस के बीच बातचीत का रिकॉर्ड इकट्ठा करता है। इसमें पायलट और को-पायलट की बीच हुई बातचीत भी रिकॉर्ड हो जाती है। इसे डाटा रिकॉर्डर भी कहा जाता है।