सेवा रसोई से कोसली अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलेगा निशुल्क पोष्टिक भोजन : लक्ष्मण सिंह यादव

 –   कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष मा. हुकम चंद यादव की अध्यक्षता में सेवा रसोई का रिबन काटकर किया शुभारंभ


नाहड मार्ग पर स्थित कैंप कार्यालय से चलेगी सेवा रसोई


रणघोष अपडेट. कोसली


 

                

 स्थानीय कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों उनके तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रविवार को कैंप कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष मा. हुकम चंद और अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान दिनेश गोयल की उपस्थिति में सेवा रसोई का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह  यादव ने कहा कि कोरोना संकट के समय हर जरूरतमंद की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना से रोकथाम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकारें हर संभव प्रभावी कदम उठाकर हर वर्ग का भला कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि कोरोना की गांव में दस्तक हम सभी के चिंता का विषय है,लिहाजा उपमंडल के 11 गांव हाटस्पाट की श्रेणी में है,लेकिन कोरोना को हम सबके सहयोग से मिलकर हराएंगे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि कोसली क्षेत्र जल्द ही कोरोना मुक्त हो। इस अवसर पर कोसली के विधायक ने कहा कि सेवा रसोई मे संगठन के कार्यकर्ता कोसली अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों तक प्रतिदिन भोजन पहुंचाएंगे,जिसकी आज कोसली में शुरूआत की गई है। इतना ही नहीं अगर मरीजों के लिए  चायपान की जरूरत हुई तो उसकी भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नाहड मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला और बेरली मंडल अध्यक्ष दयानंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीमें प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएंगी,इनके अलावा वरिष्ठï भाजपा नेता बलजीत यादव,प्रीतम सिंह चौहान,सहसंयोजक रामपाल यादव,कोसली अनाज मंडी प्रधान दिनेश गोयल और अन्य व्यापारियों का सेवा रसोई कार्यक्रम में सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना नियम का पालन  करते हुए शुद्ध, सात्विक पोष्टिक निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र के व्यापारियों ने पिछली बार एक योद्धा के रूप में जनसेवा करते हुए कोसली क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया। उसी प्रकार इस बार भी कोसली अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए भोजन की निशुल्क व्यवस्था के लिए सहयोग किया जा रहा हैजोकि सराहनीय कदम है। 

भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के अटेंडैंट सुबह शाम के समय भोजन के लिए 8107040000 9896276150  हैल्प लाइन नंबर जारी किया गया है,इन नंबरों पर मरीजों के अटेंडेंट द्वारा प्रात: सात से नौ बजे तक खाने की सूचना देनी होगी,जिसके उपरांत 12 बजे तक भोजन की व्यवस्था कर दी जाएगी,जबकि शाम के समय भोजन के लिए तीन बजे से पांच बजे तक सूचना देने पर रात्रि आठ बजे तक भोजन पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोजन के अलावा प्रतिदिन मरीजों के लिए चाय की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोसली अस्पताल के अलावा कोसली राजकीय कालेज में स्थापित आईसुलेशन सैंटर में अगर भोजन की डिमांड होगी,तो वहां भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सेवा रसोई जितने भी दिन चलेगी,इसे चलाया जाएगा,इसके लिए कोई समय सीम तय नहीं की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष मा हुकम चंद यादव ने कहा कि वर्तमान समय राजनीति करने  का नहीं, बल्कि मानव जीवन को बचाने का है। हमें स्वयंसेवी संस्थाओं को साथ लेकर जनसेवक की भूमिका में काम करना है। उन्होंने कहा कि सेवा रसोई के जरिए मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था करना हमसबका फर्ज बनता है,चूंकिऐसे समय में भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती,लिहाजा रसोई के माध्यम से मरीजों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। 

इस अवसर पर व्यापार मंडल अनाज मंडी कोसली के प्रधान दिनेश गोयल, अशोक लूखी,कपिल यादव,भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बिजेंद्र यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठï के जिला संयोजक बलजीत यादव,मंडल अध्यक्ष सोनू,रामअवतार कतोपुरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *