सैनिक स्कूल रेवाड़ी में हुई स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक

IMG-20201218-WA0013

सेक्टर-4 स्थित सैनिक स्कूल, रेवाड़ी में स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन एयर वाइस मार्शल के.अनंतरामन, विशिष्ट सेवा मेडल ,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्यालय पश्चिमी वायुसेना कमांड ने की। इनके साथ ग्रुप कैप्टन संजय गायकवाड, कमान शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय पश्चिमी वायुसेना कमांड भी उपस्थित रहे। स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड की बैठक में बोर्ड के सदस्य व प्रतिनिधियो में संजीव कुमार सिटी मजिस्ट्रेट रेवाड़ी, वीरेंद्र सिंह मलिक एसई, पी डब्ल्यू डी(बी एंड आर) रेवाड़ी, सचिन भाटी कार्यकारी अभियंता पी डब्ल्यू डी (बी एंड आर) रेवाड़ी, अशोक कुमार नामवाल डीएमएस रेवाड़ी, लेफ्टिनेंट कर्नल सरिता यादव (रिटायर्ड) सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित कपूर, प्रशासनिक अधिकारी मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय राई सोनीपत , विद्यालय प्राचार्य सौम्यब्रत धर व उप-प्राचार्य कमल सिंह रावत उपस्थित रहे। विद्यालय में आयोजित स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड (एल बी ए) की वार्षिक बैठक में गत वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। वही आगामी वित्त वर्ष के लिए भावी योजनाओं, गतिविधियों व बजट के प्रारूप के बारे में विचार रखे गए। एयर वाइस मार्शल के.अनंतरामन ने विद्यालय का अवलोकन किया तथा उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों व विद्यालय द्वारा संचालित ऑनलाइन कक्षाओं व ऑनलाइन कार्यक्रमों व गतिविधियों की भी सराहना करते हुए प्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने विद्यालय ई मैगजीन ‘रेवाड़ी रेज’ का भी विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आवासीय विद्यालय खुलने पर सैनिक स्कूल में सरकारी नियमों व निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *