स्पार्क कंपनी ने गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रेडक्रास को दिया एक लाख का चैक

जिला रेडक्रास सोसायटी रेवाड़ी के लिए आज औद्योगिक क्षेत्र बावल की एनजीके स्पार्क कम्पनी के राहुल यादव व शिक्षा कोहली ने उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी श्री यशेन्द्र सिंह को एक लाख रुपए का चैक दिया। डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि रेडक्रास इस पैसे का प्रयोग गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करेगी। डीसी ने सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी को यह चैक सौंपा।