स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनूठी पहल:

 नार्मल डिलीवरी के लिए  गृभवती महिलाओं के लिए लगेगी स्पेशल नि:शुल्क योग शिविर


नॉर्मल डिलीवरी के लिए जरूरी है गर्भावस्था में व्यायाम, योगा ध्यान


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी


शहर के बड़ा तालाब स्थित ललिता मैमोरियल अस्पताल ने नार्मल डिलीवरी की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। अस्पताल ने डॉक्टर्स फॉर सोसाइटी, ऑर्ट ऑफ लिविंग, गोल्डन लायन्स क्लब, अग्रवाल महिला संगठन तथा दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ के साथ मिलकर इन महिलाओं के लिए नि:शुल्क योग कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। 19 जून सुबह प्रात: साढ़े 8 बजे से दस बजे तक योगा कराया जाएगा। इसके लिए महिलाएं मोबाइल नं 9466041913 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

पत्रकारों से बातचीत में इस पहल की मुख्य सूत्रधार वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा मित्तल ने बताया कि नार्मल डिलीवरी  को लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टरों के प्रति भरोसा कमजोर हुआ है। हम मरीज- डॉक्टस के बीच विश्वास को नए सिरे से मजबूत  करने की दिशा में यह कदम बढ़ा रहे हैं। हर गृभवती महिला चाहती है कि  उसकी डिलीवरी नॉर्मल हो, मगर जाते ही ऑपरेशन हो गया और शरीर को नॉर्मल होने में दस वर्ष लग गए। हालांकि ऑप्रेशन होने के अपने चिकित्सीय कारण होते है लेकिन इसके बाद भी समाज में सामान्य प्रसव को लेकर तीव्र इच्छा को देखते हुए हमने  मरीजों पर हॉलीस्टिक अपरॉच को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं में सामान्य प्रसव के लिए योगा, मेडिटेशन व डायट को लेकर एक ट्रायल किया। जिसमें हमें  सफलता नजर आई। इसके मद्देनजर हमने  इस प्लान को रूटीन में लाने का निर्णय लिया तथा कुछ मरीजों पर हमने विभिन्न व्यायाम तथा योगा के परीक्षण किए। जिसका परिणाम बेहद सुखद सकारात्मक रहा। इसलिए इस परीक्षण और मरीजों की जरूरत को देखने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि योगा, व्यायाम और मेडिटेशन की क्लास को रूटीन में रखा जाए। इसलिए नियमित प्रेगनैंसी फॉर नॉर्मल डिलीवरी कक्षा 19 जून से प्रातः साढे आठ से दस बजे तक ललिता मेमोरियल अस्पताल रेवाड़ी में होगी।  यह क्लास डॉक्टर्स की देख-रेख में करायी जाएगी। जहां गर्भवती महिलाओं को उनकी गर्भावस्था व शारीरिक अवस्था के मुताबिक जांच करके उसके अनुसार व्यायाम बताया जाएगा। इस व्यायाम हेतु विभिन्न विशेषज्ञ हमारे सहयोगी होंगे। चूंकि स्थान सीमित है अतः इसके लिए गर्भवती महिला पहले से ही रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले। यह सुविधा निशुल्क रहेगी और नियमित रूप से ललिता मैमोरियल अस्पताल में जयमाला होलिस्टिक हैल्थ हॉल में उपलब्ध होगी। इसके अलावा मोटापा से पीडित या मिनोपॉज से प्रभावित मानसिक व शारीरिक रूप से  ग्रसित महिलाओं के लिए विशेष व्यायाम उपलब्ध होंगे। इस प्रोग्राम में डॉक्टर्स फॉर सोसाइटी, ऑर्ट ऑफ लिविंग, गोल्डन लायन्स क्लब, अग्रवाल महिला संगठन तथा दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ विशेष रूप से सहयोग करेंगे। इस क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *