हकेंवि में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘स्पंदन-2021‘ कार्यक्रम 25 फरवरी को

कुलपति करेंगे बारहवें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता 


हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में गुरूवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘स्पंदन-2021‘ का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के बारहवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ करेंगे जबकि डॉ. अरविंद कुमार शर्मा संसद सदस्य रोहतक, रमेश चंद्र कौशिक संसद सदस्य सोनीपत, चौधरी धर्मबीर सिंह संसद सदस्य भिवानी-महेंद्रगढ़, सुनीता दुग्गल संसद सदस्य सिरसा तथा  बृजेंद्र  सिंह संसद सदस्य हिसार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। यहां बता दें कि यह हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का बारहवां स्थापना दिवस है। विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रोफेसर मूलचंद शर्मा सभागार में आयोजित किया जाएगा जबकि कोरोना महामारी के कारण सभी प्रस्तुतियों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश गुप्ता, उप छात्रकल्याण अधिष्ठाता डॉ. मोनिका व डॉ. आनन्द शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी लाइट वोकल, वेस्टर्न वोकल, इंडियन व वेस्टर्न सोंग, लोकनृत्य एकल नृत्य, हिन्दी व अंग्रेजी कविता पाठ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *