हरको बैंक चेयरमैन डॉ.अरविन्द यादव ने किया वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा

हरको बैंक चेयरमैन डॉ अरविन्द यादव ने गंगायचा अहीर पी.एच.सी वेक्सीनेशन सेंटर का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अरविन्द यादव ने चिकित्सक डॉ. मीनू, डॉ. विजय अर्पण, डॉ. मंजू, डॉ दीपसी, हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, वेक्सीन वितरक एवीडी भुपेन्द्र बोड़वाल, स्टाफ नर्स कविता, आई टी स्टाफ कविता, पंकज व सतबीर सहित अन्य समस्त स्टाफ का उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ठ कार्य के लिए बुके एवं माला पहना कर उत्साहवर्धन किया। डॉ. यादव ने उपस्थित सभी चिकित्सा स्टाफ को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मनोज यादव बीकानेर, कृष्ण ठेकेदार, अमित यादव, प्रमोद कुमार (रेलवे गार्ड), जयदेव आर्य, महेंद्र सिंह आर्य व अन्य ग्रमीण उपस्थित रहे।