हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव

 कुमारी शैलजा की जगह उदयभान बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए


 रणघोष अपडेट. हरियाणा से 

हरियाणा में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी चर्चाओं पर आज विराम लग गया है। पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा का इस्तीफा पार्टी ने मंजूर कर लिया है। पार्टी ने उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है।

इसके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं, जिनमें  श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जीतेंद्र कुमार भारद्धाज और सुरेश गुप्ता शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद यह बदलाव किए गए हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हरियाणा के पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी और साथ मिलकर काम करने के लिए कहा था। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुमारी शैलजा को हटाकर अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को कमान सौंपे जाने की वकालत की थी। बता दें कि उदयभान होडल से विधायक रहे हैं और ऐसी चर्चाएं शुरू से थी कि इनको प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उदयभान चार बार विधायक बन चुके हैं। भान, जो उदयभान अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं और होडल के पूर्व विधायक हैं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *