हरियाणा का बजट आत्मनिर्भर हरियाणा की शुरुआत है : जिला अध्यक्ष

रेवाड़ी में बनेगा परिवहन फिटनेस सेंटर


शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री बजट हरियाणा की जनता को दिया वो हरियाणा का  आत्मनिर्भर बजट है। यह बात शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने कही। जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस बजट में प्रदूषण मुक्त खेती की प्राथमिकता है। इसके तहत तीन साल में 1,00000 एकड़ क्षेत्र कवर होगा। नई योजना किसान मित्र शुरू हो रही है और राज्य में 1000 किसान एटीएम लगेंगे। हुकम चन्द यादव ने बताया कि गरीबों के लिए अंत्योदय उत्थान अभियान 2025 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य है कि 2025 तक प्रदेश से गरीबी खत्म की जाए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2500 रुपये की गई। अनुसूचित जाति को कानूनी मामलों की पैरवी के लिए अब सरकार 22000 रुपये देगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने के लिए 350 चिकित्सा अधिकारियों और 60 डेंटिस्ट के पद किए जाएंगे सृजित। 1000 हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू होंगे। वहीं  शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में 700 करोड़ से डिजिटल क्लास रूम बनाए जाएंगे।2865 आंगनवाड़ी केंद्र प्ले स्कूल में अपग्रेड किए जाएंगे। नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को फ्री एजुकेशन मिलेगी। अंबाला, करनाल, हिसार, रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में परिवहन वाहनों की फिटनेस के लिए 6 सेंटर बनेंगे।  कुल मिला कर यह एक ऐतिहासिक बजट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *