हरियाणा- दिल्ली में एक सप्ताह के लिए फिर से बढ़ा लॉकडाउन

कोरोना के हालात को देखते हुए हरियाणा और  दिल्ली सरकार ने फिर से लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार को कहा कि 24 मई सुबह 6 बजे तक यह लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। उधर  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, संक्रमण को देखते हुए एक सप्ताह के लिए फिर से लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। ये नियम अगले सोमवार 24 मई तक लागू रहेगा। गौरतलब है कि हरियाणा और दिल्ल्ली में दो सप्ताह से अधिक समय से लॉकडाउन लागू है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *