हरियाणा भाजपा संगठन में फेरबदल

प्रीतम चौहान रेवाड़ी, दयाराम यादव महेंद्रगढ़रणबीर ढाका रोहतक के जिला अध्यक्ष बने


–सुनीता डॉगी हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मनोनीत


रणघोष अपडेट. हरियाणा


भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने प्रदेश में संगठन स्तर पर फेरबदल किया है। प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियां के बारे में प्रेस नोट जारी किया। जिसके मुताबिक पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता को पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष, ईश्वर पलाका रादौर, यमुनानगर प्रदेश सचिव, रेणू डाबला रोहतक प्रदेश सचिव एवं सुनीता डॉगी को हरियाणा  भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में रेवाड़ी से हुकमचंद यादव, करनाल से भगवानदास कबीर पंथी, अजय बंसल रोहतक, राकेश शर्मा नारनौल एवं सुमित्रा चौहान सोनीपत को शामिल किया गया है। जिला प्रभारी में मुकेश गौड रेवाड़ी, धर्मवीर मिर्जापुर जींद, जवाहर सैनी सोनीपत एवं संदीप जोशी पानीपत को जिम्मेदारी दी गई है। जिला अध्यक्ष में प्रीतम चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष रेवाड़ी, दयाराम यादव महेंद्रगढ़ एवं रणबीर ढाका को रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *