हरियाणा में अब भाजपा कार्यकर्ता 7 लाख घरों में करेंगे राम राम, संजीवनी बूटटी बने हुए हैं धनखड़
कहने को रूटीन में सुबह उठते ही गांवो की गलियों, चौपाल एवं शहरों के मोहल्लों में चहलकदमी के समय छोटे बड़े एक दूसरे के सम्मान में राम राम करते हैं। भाजपा ने अब इसी भाव को एक नए अंदाज में राजनीति के प्लेटफार्म पर उतार दिया है।
रणघोष खास. हरियाणा
भाजपा आने वाले दिनों में दीपावली पर्व से पहले 27 अक्टूबर को हरियाणा के 7 लाख घरों में जाकर राम राम करेगी। हर गांव के प्रत्येक वार्ड में 10 कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। यह विजन है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का। भाजपा जब भी खुद में असहज महसूस करती है गीतकार निर्दोष का लिखा भजन “
तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे को करे ” को ताकत बनाकर मैदान में उतर जाती है। गायक हरिओम शरण के गाए इस भजन को गौर से सुनिए। जब जीवन में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा हो ऐसे में इस गीत के बोल कानों के रास्ते दिलों दिमाग में प्रवेश करते ही एक गजब की मानसिक ऊर्जा का संचार करते है। मौजूदा हालात में भाजपा को इसी ऊर्जा की बेहद जरूरत है। इसलिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पिछले दिनों पंचकूला में हुई प्रदेश स्तरीय मीटिंग में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 7 लाख घरों में जाकर राम राम करें। इसके लिए 7100 कार्यकर्ताओं की टीम को यह जिम्मेदारी गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता 10 घरों में जाकर राम राम की दस्तक देगा। यह अपने आप में ऐसा पहला अनूठा प्रयोग है। कहने को रूटीन में सुबह उठते ही गांवो की गलियों, चौपाल एवं शहरों के मोहल्लों में चहलकदमी के समय छोटे बड़े एक दूसरे के सम्मान में राम राम करते हैं। भाजपा ने अब इसी भाव को एक नए अंदाज में राजनीति के प्लेटफार्म पर उतार दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ राजनीति में नित नए प्रयोग करने में देरी नहीं करते। इसलिए पार्टी में उनके करीबी राजनीति की चलती फिरती प्रयोगशाला कहने लगे हैं। 2013 में जब वे पहली बार पंचायत मंत्री बने तो उन्होंने हरियाणा में पढ़ी लिखी पंचायत का मसौदा कानूनी लड़ाई लड़ते हुए लागू करवाया जिसकी मिशाल पूरे देश में आज भी दी जाती है। आमजन से सीधा संवाद को लेकर भी वे नित्य नए प्रयोग करते आ रहे हैं। नतीजा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर रोज किसी ना किसी गतिविधियों में व्यस्त रहता है। यह ओमप्रकाश धनखड़ की गजब की कार्यप्रणाली का कमाल है कि सीएम मनोहरलाल से लेकर भाजपा के सभी दिग्गज नेता उनकी वर्क स्टाइल के कायल है। इसलिए वे सार्वजनिक मंच पर तारीफ करते नहीं थकते। एक समय ऐसा भी था जब सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समेत कुछ सीनियर नेता ओमप्रकाश धनखड़ के काम करने के तौर तरीकों से नाराज भी नजर आए आज स्थिति एकदम उलट है। खुद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने 1980 में एबीवीपी में धनखड़ जी के साथ काम किया। भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं अपने आप में परिवार है। कुल मिलाकर भाजपा हरियाणा में अपनी नैया पार लगाने के लिए एक बार फिर भगवान श्रीराम की शरण में पहुंच गई है। इसका कितना असर आमजन के मानसिक पटल पर नजर आएगा यह आने वाला समय बताएगा।
Like this:
Like Loading...
Related