हरियाणा में राहत के साथ लॉक डाउन 14 जून तक, ओड इवन पर दुकानें अब सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी

– मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रह सकते हैं


रणघोष अपडेट. हरियाणा

हरियाणा में पांच सप्ताह से चल रहा लाकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। हालांकि व्यापारियों और दुकानदारोंको बड़ी राहत देते हुए बाजार खोलने का समय 10 घंटे कर दिया गया है। बाजारों में आड–ईवन आधार पर अब सुबह 9 से 6 बजे तक खुली रहेगी। नई गाइडलाइन के मुताबिक हरियाणा में शापिंग माल भी सुबह दस से आठ बजे तक खुल सकेंगे। एक समय में सीमित संख्या में लोग ही शापिंग माल में खरीदारी कर पाएंगे। इसके अलावा होटल भी खुल सकेंगे। धार्मिक संस्थान में एक समय में 21 आदमी पूजा पाठ कर सकते हैं। शादी विवाह में 21 लोग भाग ले सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को महामारी अलर्ट–सुरक्षित हरियाणा को 14 जून तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि पहले की तरह सम संख्या की तिथि के दिन सम नंबर की दुकानें और विषम संख्या की तिथि के दिन विषम नंबर वाली दुकानें खुलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *