हर महीने एक महिला एक राशन अभियान जारी, शहर में नहीं सोएगा कोई भूखा

एक माहिला एक राशन, मोर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसाइटी व स्वयं सेवकों द्वारा हर माह की तरह वृद्ध महिलाओं को राशन (आटा, चावल, दाल, चीनी, घी, मसाले व साबुन) वितरण किया गया। इस बार राशन वितरण नगर पालिका के उप प्रधान शाम सुन्दर चुघ  के कर कमलों द्वारा आवंटित किया गया। इस यज्ञ में उमिता गुप्ता, बलजीत बोहरा, सुरेन्द्र गांधी,राजरानी अधल्खा, ललित शर्मा, अनुराग सिंगला,वीरेंद्र यादव, शगुन जैन,अरूण जैन,शाहरुख़, आदर्श अग्रवाल, अमित मित्तल, चहक मित्तल, शाम सुन्दर, सोमदत्त व सचिन खुराना का योगदान रहा। संस्था कि प्रधान सलोनी सिंगला ने काउन्सलर चहक मित्तल के इस कार्यक्रम को अच्छे से चलाने में एवं सभी उपरोक्त लिखे स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। जिनके सहयोग संकल्प एवं लगातार प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हुआ है। संस्था की ओर से बिमला देवी व अवतार सिंह मौजूद धे।इस काम में योगदान देने पर 80 जी के  तहत आय में छूट भी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *