हलवाई कल्याण समिति रेवाड़ी की एक बैठक में आज यह निर्णय लिया गया कि विवाह एवं सभी प्रकार के कार्यक्रमों में रात्रि भोजन पर एवं दोपहर भोजन के समय व हलवाई के कार्य करने का समय निश्चित हो, जिसमें रात्रि का समय 1:00 बजे तक निश्चित किया गया तथा दोपहर के भोजन का समय शाम 4:00 बजे तक। इस बैठक में हलवाई कल्याण समिति के सदस्य बनाने के लिए योजना भी बनाई गई। एक गरीब परिवार की कन्या के विवाह में समिति द्वारा सहयोग भी दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए हलवाई कल्याण समिति के प्रधान श्री राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यह सभी कार्य आवश्यक रूप से अमल में लाए जाएंगे तभी हलवाइयों से जुड़े विषय पर कुछ सकारात्मक काम हो सकेगा। इस बैठक में उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा सचिव मनीष अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजीत सैनी पवन शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे