हौसला रखिए मंजिल दूर नही, पढ़िए डीएसपी बनी मीना यादव की कहानी

IMG-20220214-WA0010

गांव मुण्डलिया में 23 अगस्त , 1981 को किसान परिवार सुबेसिंह के घर में शुभ घड़ी में मीना यादव ने जन्म लिया। आरम्भिक शिक्षा गांव में ही हुई तथा एमए बीएड तक शिक्षा प्राप्त की। सन् 2008 में इनका विवाह गांव दड़ौली के बाबू लाल सुपुत्र राव प्रभाती लाल के साथ हुआ। शिक्षा व सरकारी नौकरी के प्रति ससुराल पक्ष का बहुत अधिक सहयोग मिला और हरियाणा पुलिस में प्रथम बार में ही सन् 2 अगस्त 2010 को इंस्पेक्टर के पद पर सफलता हासिल कर ली । देश में महामारी( कोविड.19) के फैलने पर इन्होने अपने कर्तव्यों को बड़ी जिम्मेदारी से पूरा किया। कर्तव्य के प्रति त्याग व संपूर्ण भाव होने के कारण प्रथम श्रेणी का प्रशस्ति पुरस्कार भी मिला।मीना यादव ने तीन साल तक एसएचओ महिला थाना पानीपत में कार्य किया। एक साल तक महिला पुलिस स्टेशन मानेसर में अपना योगदान दिया। इनके कर्तव्य, स्वभाव, सजगता, सम्पर्ण, त्याग व मेहनत आदि को देखकर हरियाणा सरकार ने 10 फरवरी, 2022 को सीधे डीएसपी के पद पर सुशोभित किया। जब यह समाचार गांव वासियों तक पहुंचा तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा। 14 फरवरी 2022 को यह अधिकारी अपनी ससुराल (दड़ौली) में पंहुची तो गांव वालों ने फूल  और मालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर पूर्व सरपंच धर्मपाल, निवर्तमान जिला पार्षद अमित यादव, पुर्व सरपंच प्यारेलाल, राव पूर्ण सिंह, कप्तान जगदीश खोला, कांशीराम, सुबेदार दयाराम, राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राय सिंह यादव, अनूप सिंह, हरदवारी लाल, अर्जुन सिंह, महेन्द्र सिंह वकील व गांव के गणमान्य और सभी महिलाए भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *