27 दिन बाद जेल से बाहर निकले आर्यन खान, पिता शाहरुख ने किया रिसीव, देखें वीडियो

ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान करीब 27 दिन बाद जेल से बाहर निकल गए। गुरुवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद भी कागजात समय-सीमा के भीतर जेल अधिकारियों को नहीं मिलने की वजह से शुक्रवार को एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी थी। हालांकि, आज सुबह-सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन को रिसीव करने के लिए शाहरुख खान जेल के बाहर मौजूद थे।