5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को कैबिनेट की मंजूरी, कई बदलाव हुए

कैबिनेट ने बुधवार को दूरसंचार सेवाओं के लिए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही एयरवेव्स के लिए अग्रिम भुगतान की ज़रूरत को ख़त्म करने को भी मंजूरी दी गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बोली जीतने वाले 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 20 ईएमआई में भी भुगतान कर सकते हैं।बयान में कहा गया है, ‘पहली बार सफलता पूर्वक बोली लगाने वालों द्वारा अग्रिम भुगतान करने की कोई अनिवार्यता नहीं है। स्पेक्ट्रम के लिए भुगतान 20 समान वार्षिक किश्तों में किया जा सकता है, जिसका भुगतान प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में अग्रिम रूप से करना होगा।’ बयान में कहा गया है कि इससे नकदी प्रवाह की आवश्यकताओं के काफ़ी कम होने और इस क्षेत्र में व्यवसाय करने की लागत कम होने की उम्मीद है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार विभाग के स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके माध्यम से बोली जीतने वालों को जनता और उद्यमों को 5जी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेक्ट्रम सौंपा जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *