50 वोटों से जीतकर अजय सिंह लगातार दुसरी बार बने रेवाडी आरडब्ल्यूए-4 के प्रधान

-रामगोपाल बने उपप्रधान, अनिल कुमार एडवोकेट सचिव, सुधा संयुक्त सचिव एवं राजकुमार कोषाध्यक्ष बने।


शहर के सेक्टर चार की आरडब्ल्यूए के हुए चुनाव में शिक्षक अजय सिंह लगातार दूसरी बार प्रधान मनोनीत हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी श्रीचंद को 50 वोटों से हराया। इस एसोसिएशन में कुल 513 वोट है जिसमें 409 ने अपने मत का प्रयोग किया। सेक्टर के सीनियर सिटीजन क्लब में हुए चुनाव में रजल्ट की घोषणा रविवार रात 8 बजे के लगभग हुईं। चुनाव अधिकारी बीके गुप्ता की देखरेख में चुनाव हुआ। प्रधान अजय सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सेक्टर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरडब्ल्यूए से जोड़ना है। साथ ही सेक्टर को मॉडल बनाने के लिए वे सभी के सहयोग से पूरी जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि उनका विजन अपने सेक्टर को चंडीगढ़- इंदौर की तर्ज पर सुंदर बनाना है। अजय सिंह को 228 एवं श्रीचंद को 228 वोट मिले। 3 वोट रद्द कर दिए गए।  इसके अलावा रामगोपाल बने उपप्रधान, अनिल कुमार एडवोकेट सचिव, सुधा संयुक्त सचिव एवं राजकुमार कोषाध्यक्ष बने । उपप्रधान में रामगोपाल को 211 एवं अशोक कुमार को 185 वोट मिले। सचिव पद पर अनिल कुमार 256 एवं सुभाष चंद को 147 वोटों से संतोष करना पड़ा। संयुक्त सचिव पद पर सुधा ने 240 एवं कांता देवी को 165 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के लिए राजकुमार को कुल 211 एवं रमेश कुमार ने 190 वोट हासिल किए।